फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother-in-law of Jyotiraditaya sindhia praises modi

ज्योतिरादित्य सिंधिया की सास क्यों मांग रही हैं मोदी के लिए वोट?

Sat, 19 Apr 2014 11:18 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
mother-in-law of Jyotiraditaya sindhia praises modi

वडोदरा राजघराने की महारानी आशाराजे गायकवाड़ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मुरीद हैं। वह कहती हैं कि मोदी ही एकमात्र क्षमतावान नेता हैं जो देश को नई दिशा दे सकते हैं।

विज्ञापन


देश के विकास के साथ ही पड़ोसी देशों के साथ संबंध मजबूत बना सकते हैं। आशाराजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सास हैं। उनका फोकस भारत में रह रहे 1 करोड़ 30 लाख नेपाली मतदाताओं पर है। वह इन लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर राजघराने की स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया और उनके बेटे कांग्रेस नेता रहे स्व. माधवराव सिंधिया से कौन परिचित नहीं हैं। सिंधिया राजघराने में मां-बेटे कभी भारत की राजनीति के दो धुरी थे। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के बड़े नेता हैं तो उनकी सास भाजपा की पैरोकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी के आने से नेपाल से संबंध मजबूत होंगे'

mother-in-law of Jyotiraditaya sindhia praises modi

वडोदरा राजघराने की महारानी का भाजपा से लगाव इस बात से साबित हो जाता है कि वह अचानक महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय पहुंच गईं। बातचीत में उन्होंने मोदी की जमकर तारीफ की। महारानी ने कहा कि मैं गुजरात से हूं इसलिए मोदी को अच्छी तरह जानती हूं।

उन्होंने बहुत कम समय में गुजरात में सुशासन स्थापित किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हिंदुत्व के मुद्दे पर मोदी का समर्थन कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि हिंदुत्व सिर्फ हिंदू धर्म तक सीमित नहीं है। यह वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर आधारित है।

महारानी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से भारत का नेपाल के साथ रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। क्या मोदी के समर्थन से ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज नहीं होंगे? इस सवाल के जवाब में आशाराजे कहती हैं कि भाजपा का समर्थन मेरा निजी दृष्टिकोण है। ज्योतिरादित्य भी बहुत परिश्रमी हैं। मुझे विश्वास है कि वह अपनी पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed