{"_id":"a40b4117f710428bb0ea707da2d732ba","slug":"mother-daughters-beaten-because-drinking-water-from-the-pitcher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घड़े से पानी पीने पर दलित मां बेटियों को पीट पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घड़े से पानी पीने पर दलित मां बेटियों को पीट पीटकर किया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदपुर (बिजनौर)
Updated Sun, 10 May 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित युवती ने प्यास लगने पर एक किसान के घड़े से पानी निकाल कर पी लिया। यह बात किसान को नागवार गुजरी। इस पर दबंग ने महिला और उसकी दोनों बेटियों से मारपीट की।
विज्ञापन
महिला ने थाने में तहरीर देकर दबंग किसान के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित महिला शनिवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में गन्ने की छिलाई करने गई थी। उसके साथ उसकी दो पुत्रियां भी थीं।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि खेत पर काम करते हुए प्यास लगने पर उसकी पुत्री ने किसान के कुएं के पास रखे पीने के पानी के घड़े में से पानी निकालकर पी लिया। यह बात खेत के दबंग मालिक को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
किसान ने महिला व उसकी दोनों बेटियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस गांव में भेजी गई है। मामले की जांच कर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।