फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother connives with man to rape her daughter

शादी को मजबूर करने के लिए मां ने कराया बेटी का रेप

Fri, 19 Jul 2013 11:54 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
mother connives with man to rape her daughter

तमिलनाडु में एक मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप इसलिए करा दिया क्योंकि उसने मां की मर्जी से शादी करने से मना कर दिया था। बेटी को शादी के लिए मजबूर करने के लिए मां ने यह तरीका अपनाया।

विज्ञापन


तंजावुर में रहने वाली 13 साल की लड़की की शादी उसकी 43 साल की मां गोमथी एक 27 साल के युवक से करना चाहती थी। मां ने शादी कराने के लिए युवक से पैसे लिए थे।
विज्ञापन


लेकिन लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया और कई बार मनाने पर भी नहीं मानी। ऐसे में मां ने लड़के को अपनी बेटी से रेप करने के लिए कहा ताकि वह मान जाए।

जब मामला सामने आया तो आरोपी पहले तो फरार हो गए लेकिन फिर पुलिस ने गुरूवार को गोमथी और लक्ष्मणन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। लड़की के चिक्तिसकीय जांच के लिए तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते बाद सामने आई घटना
नौ जुलाई को हुई यह घटना 15 जुलाई को तब सामने आई जब पीड़िता की बड़ी बहन ने चाइल्ड हेल्पलाइन में फोन कर इसकी सूचना दी।

शेड इंडिया के कार्यकारी निदेशक पी पाथिमराज ने बताया की चेन्नई हेल्पलाइन को यह सूचना मिली और तभी हमने मामले की छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया की गोमती और लक्ष्मणन जांच के दौरान फरार हो गए थे।

पीड़िता के अन्य परिजनों ने तंजावुर एसपी के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई है। ऑल वुमन पुलिस स्टेशन को मामले की जांच सौंपी गई है।

25 हजार रुपए लिए शादी के
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता और आरोपी मां अपने गृहनगर तूतीकोरिन से आने के बाद कुछ सालों से तंजावुर में ही रह रहे थे। गोमथी को लक्ष्मण ने उसकी बेटी से शादी करने के लिए 25 हजार रुपए दिए थे।


सात जुलाई को आरोपी मां शादी के लिए अपनी बेटी को तिरुचेंदूर में अपनी बड़ी बहन और उसके पति महाराजा के घर ले गई। वहां पर महाराजा और मां के बीच शादी के पैसे बांटने को लेकर झगड़ा हो गया और महाराजा ने शादी के बारे में पुलिस में शिकायत कर दी।

ऐसे में उस समय शादी नहीं हो पाई और आरोपी मां बेटी को लेकर तंजावुर वापस आ गई, जहां पर लड़की के साथ रेप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed