फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother and three children found hanging.

फंदे पर लटके मिले मां के साथ तीन मासूम

Sun, 15 Mar 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शादियाबाद/सादात (गाजीपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शादियाबाद/सादात (गाजीपुर) Updated Sun, 15 Mar 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
mother and three children found hanging.

यूपी में परेवां के करीमुल्लापुर मौजा में शनिवार की रात कमरे में विवाहिता और तीन मासूम पुत्रों के शव फंदे से लटकते मिले। मायके वालों ने विवाहिता के पति तथा ससुर के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत दम घुटने से हुई है। हत्या और आत्महत्या को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


करीमुल्लापुर मौजा निवासी राजेश राजभर की पत्नी सुशीला देवी (33) गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। घर की खराब माली हालत को लेकर चार दिन पूर्व और शुक्रवार को दोनों में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या?

mother and three children found hanging.

शुक्रवार की रात सुशीला तीनों पुत्रों आशीष (7), मनीष (5) तथा अनीस (2) के साथ कमरे में सोने चली गई। पति आंगन में सोया था। शनिवार की सुबह सुशीला और बच्चे नहीं उठे तो सास माला देवी ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। सास के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और धक्का मारकर दरवाजा खोला तो सुशीला तथा उसके तीनों पुत्र आशीष, मनीष और अनीस के शव छत की कुंडी से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर झूलते मिले।

सुशीला की दाहिनी आंख के नीचे और चेहरे पर जख्म के निशान भी मिले। शादियाबाद पुलिस, एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव, एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह, सीओ भुड़कुड़ा पहुंचे और शव कब्जे में ले लिए। सीओ भुड़कुड़ा अतुल चौबे ने बताया कि सुशीला के भाई दासा राजभर की तहरीर पर पति राजेश तथा ससुर मिट्ठू राजभर के खिलाफ धारा 302, 498 ए तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

गाजीपुर के एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि घटना सुशीला ने अंजाम दिया है या दहेज के लिए पति और ससुर ने चारों को मौत के घाट उतारा है, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed