फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother_abused_her_step_child

बिस्तर गीला करने पर मां ने बच्चे को गर्म रॉड से दागा

Thu, 14 Nov 2013 07:22 PM IST
एजेंसी/पुणे
एजेंसी/पुणे Updated Thu, 14 Nov 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
mother_abused_her_step_child

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला को अपने पांच साल के सौतेले बेटे को कथित तौर पर लोहे की गर्म रॉड से दागने और उसे उल्टा करके टांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बिस्तर गीला कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक गोलू नाम के इस बच्चे को उसकी बिस्तर गीला करने की आदत से परेशान होकर उसकी सौतेली मां मंजू और उसके पिता विजय ने उल्टा करके टांग दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मंजू ने गोलू को लोहे की गर्म रॉड से दागा। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजू और विजय ने गोलू को 9 नवंबर से तीन दिन तक कैद करके रखा।

इस दौरान जब उसके चीखने चिल्लाने की आवाजें बाहर आईं तो उनके पड़ोसी इसका कारण जानने उनके घर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मंजू को तुरंत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि विजय भागने में कामयाब रहा। दोनों के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed