{"_id":"b86fe2c2b80497dfae38be6ab4f716b1","slug":"most-social-violence-in-india-in-2013-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी थिंकटैंक की यह रिपोर्ट पढ़कर शर्मिंदा हो सकते हैं आप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिकी थिंकटैंक की यह रिपोर्ट पढ़कर शर्मिंदा हो सकते हैं आप
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
भारत में साल 2013 में सबसे ज्यादा सामाजिक हिंसा की घटनाएं हुईं। इसमें धर्म के नाम पर हुई घटनाएं भी शामिल हैं। एक अमेरिकी थिंकटैंक के अध्ययन में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
अमेरिका के ‘प्यू शोध केंद्र’ ने 25 सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों का अध्ययन किया। इसमें उन्होंने पाया कि चीन में 2013 में धर्म पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए। वहीं, भारत में सबसे ज्यादा सामाजिक हिंसा हुई।
विज्ञापन
केंद्र की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक भारत समेत इस्राइल, पाकिस्तान, नाइजीरिया व अन्य देशों में पहले से ही सामाजिक हिंसा अन्य की तुलना में ज्यादा थी।
वहीं, मध्य अफ्रीकी गणतंत्र में यह 2012 की तुलना में 2013 में घटा है। इसके अलावा म्यांमार, लेबनान, सुदान, थाइलैंड और येमेन में भी सामाजिक हिंसा में कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सामाजिक हिंसा 2012 में 33 फीसदी से 2013 में 27 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चीन समेत म्यांमार, मिस्र, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और रूस में धर्म पर सरकार द्वारा सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए। हालांकि प्रतिबंध की ये घटनाएं 2012 में 20 से घटकर 2013 में 17 फीसदी हो गई है।