अभिनेता के घर से 1.20 करोड़ की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने अभिनेता व फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के नौकर ने उनके घर पर रखी एक करोड़ बीस लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। सतीश कौशिक की पत्नी ने इसकी शिकायत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कौशिक की पत्नी ने इस चोरी के मामले में नौकर साजन कुमार पर शक जताया है। दरअसल रविवार दोपहर की घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई हैं।
सतीश के घर से हुई चोरी
एक टीम उसके गृहनगर झारखंड भी भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सतीश कौशिक को उनके एक कर्मचारी ने पैसों से भरा बैग दिया था, जिसे कौशिक सोमवार को बैंक में जमा करवाने वाले थे।
कौशिक ने इसे अपने राज क्लासिक अपार्टमेंट में रखा हुआ था।
रविवार को जब बैग घर में नहीं मिला तो उनकी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कौशिक दंपत्ति ने चार महीने पहले ही साजन को काम पर रखा था, लेकिन इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया था, जिससे उसका वेरिफिकेशन नहीं हो सका।