{"_id":"e596f07e-27f4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"more-than-two-million-student-will-be-take-oath-of-no-tobacco","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के सवा दो करोड़ बच्चे 'नो टोबैको' की लेंगे शपथ ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार के सवा दो करोड़ बच्चे 'नो टोबैको' की लेंगे शपथ
पटना/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार सरकार ने सात नवंबर को 'तंबाकू सेवन नहीं करने के प्रतिज्ञा दिवस' के तौर पर मनाने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत बुधवार को बिहार में लगभग सवा दो करोड़ स्कूली बच्चे तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
कैंसर अवेयरनेस सोसायटी के अध्यक्ष टीपी सिन्हा और उपाध्यक्ष डॉ. ए ए हई ने यह जानकारी दी है। सिन्हा ने बताया कि राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को स्कूली बच्चों को तंबाकू सेवन नहीं करने का शपथ दिलाएंगे। उसी दिन राज्य के करीब दो लाख 20 हजार स्कूलों के बच्चे भी अपने-अपने स्कूलों में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा जब दुनिया में इतनी ज्यादा संख्या में बच्चे तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ लेंगे।