फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   more than two hundred policemen are in uttar pradesh jails

यूपी के जेलों में बंद हैं 227 पुलिस वाले

Tue, 27 Nov 2012 11:00 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 27 Nov 2012 11:00 AM IST
विज्ञापन
more than two hundred policemen are in uttar pradesh jails

उत्तर प्रदेश के जेलों में जघन्य आपराधिक मामलों में 227 पुलिस वाले बंद हैं। इनमें एक को मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है। इन पुलिसवालों में 30 दारोगा और 1 क्षेत्राधिकारी शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी का नाम अमरजीत शाही है, जिस पर कानपुर में बालिका से बलात्कार और दलित उत्पीड़न का आरोप लगा था।

विज्ञापन


मृत्युदंड की सजा पाए सिपाही का नाम अमर सिंह है, वह फतेहगढ़ कारागार में बंद है। विधान परिषद में सोमवार को विधायक जगवीर किशोर जैन के सवाल पर कारागार मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी अमरजीत शाही के खिलाफ दर्ज मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। मृत्युदंड की सजा पाए अमर सिंह को तीन मई 2009 को कानपुर की जिला अदालत ने हत्या के एक मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसके अलावा 110 पुलिसकर्मी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं जबकि दस पुलिसकर्मी सात से 12 साल की सजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


95 पुलिसकर्मियों के मामले अदालतों में विचाराधीन हैं जबकि तीन मामलों में दोष सिद्ध हो गया है और सजा नहीं सुनाई गई है। अन्य आठ मामलों में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed