{"_id":"35b85a6af26116ccdd9b5f5a947d2221","slug":"more-than-one-dozen-judge-suspend-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बदसलूकी: एक दर्जन से ज्यादा जज सस्पेंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला से बदसलूकी: एक दर्जन से ज्यादा जज सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालयों में कार्य कर रहे एक दर्जन से अधिक न्यायिक अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला किया है। प्रदेश के कई जिलों में तैनात इन न्यायिक अधिकारियों पर एक जूनियर महिला न्यायिक अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है।
विज्ञापन
इसमें न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (जेटीआरआई) लखनऊ के कुछ प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं।
घटना लखनऊ स्थित जेटीआरआई में जूनियर जजों के ट्रेनिंग के दौरान घटी थी। बदसलूकी की शिकार महिला न्यायिक अधिकारी ने हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी जिसकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक समिति की बैठक में यह कदम उठाने का निर्णय लिया गया। हाईकोर्ट के महानिबंधक प्रत्युष कुमार ने इस सूचना की पुष्टि से इंकार किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मीटिंग के मिनट्स और एजेंडा उनके सामने नहीं हैं और मीटिंग में जो फैसले हुए, उस पर न्यायाधीशों के हस्ताक्षर भी नहीं हैं इसलिए इसकी पुष्टि करना मुमकिन नहीं है।
हालांकि जिस ट्रेनिंग संस्था में यह घटना घटी वहां मंगलवार को नए निदेशक के रूप में महबूब अली को नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।