फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   more than 10 people killed in train accident bihar

हादसा: बिहार में ट्रेन से टकराया ऑटो, 20 की मौत

Tue, 19 Aug 2014 11:57 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
more than 10 people killed in train accident bihar

पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा-सुगौली रेलखंड की एक क्रॉसिंग पर सोमवार को देहरादून एक्सप्रेस और विक्रम ऑटो की टक्कर में छह बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, रेलवे ने अब तक छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हादसे में तीन लोग घायल हुए है।

विज्ञापन


ऑटो में 22 लोग सवार थे, जो एक ही गांव चिकनौता के रहने वाले थे। हादसे की वजह गेटमैन की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन चालक और गेटमैन फरार हो गए। घटना के करीब दो घंटे बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद राहत का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन


रेल खंड पर देर रात कर परिचालन बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से देहरादून जा रही राप्ती-गंगा एक्सप्रेस दोपहर 3.45 बजे घटना स्थल से गुजर रही थी। गेटमैन संतोष मल्लिक ने सूचना के बावजूद गेट बंद नहीं किया, जिस कारण यात्रियों से भरा ऑटो ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्रॉस‌िंग पर हुआ हादसा

more than 10 people killed in train accident bihar

ट्रेन ऑटो को करीब एक किमी तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के शिकार अधिकतर लोग सिमरा स्कूल के पास भगवती मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।


सीमा विवाद के कारण राहत कार्य में देरी से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। शाम करीब पांच बजे समस्तीपुर के डीआरएम अरुण मल्लिक ने बताया कि एक विशेष ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना की जा रही है।

इधर, पांच बजे के आसपास जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी सुरक्षा बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उसके बाद राहत का काम शुरू हो पाया। रेलवे ने मरने वालों के परिजनों को 50 हजार और गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को 1.5 लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed