{"_id":"a4b113fc-0605-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"more-singing-practice-worsens-children-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगम का जबरन रियाज बिगाड़ रहा बच्चों की आवाज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरगम का जबरन रियाज बिगाड़ रहा बच्चों की आवाज
अरविंद बाजपेयी/चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Sep 2012 10:36 AM IST
विज्ञापन
रियलिटी शो के आडीशन में हिट होने की कोशिश में बच्चों से अभिभावकों और आयोजकों द्वारा करवाया जा रहा जबरन रियाज काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। इससे उनकी आवाज खराब हो रही है। ईएनटी के डॉक्टरों का कहना है कि चंडीगढ़ के रीजन में बच्चों का गला खराब होने के जो केस आ रहे हैं, उनमें हर तीसरे केस के पीछे यही वजह है। ज्यादा और ऊंचे सुर में किए गए लंबे रियाज की वजह से बच्चों के वोकल कार्ड में दिक्कत पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
म्यूजिक रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाने वाली प्रसिद्ध हस्तियां भी यंगस्टर्स और बच्चों में आने वाली इस समस्या को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। उनका कहना है कि प्रतियोगी प्रभाव पैदा करने के लिए तेज स्वर अपनाते हैं। हर पांच में से तीन बच्चे ऐसा ही कर रहे हैं। इस वजह से यह समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
रियाज नहीं उसका ढंग गलत
सेक्टर-16 स्थिति जीएमएसएच के हेड आफ डिपार्टमेंट (ईएनटी) डॉ. विजय कुमार के अनुसार, ज्यादा तेज चिल्लाने या फिर तेज आवाज में रियाज की वजह से वोकल कार्ड पर जोर पड़ता है। कई बार तो वोकल कार्ड पर नोड्यूल (मांस का थक्का) आ जाता है। इस वजह से आवाज भारी हो जाती है। अगर आप फेरी वालों की आवाज को देखें तो उनकी आवाज वोकल कार्ड पर नोड्यूल की वजह से ही बिगड़ी हुई होती है।
विज्ञापन
जीएमएसएच के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट (ईएनटी) डॉ. बीआर जैन का कहना है कि रियाज गलत नहीं होता, उसको करने का ढंग गलत होता है। छोटे बच्चों की वोकल कार्ड कोमल होती है और तेज रियाज की वजह से इसके डैमेज होने का खतरा ज्यादा होता है।
बरतें सावधानियां
-रियाज लगातार नहीं करें।
-पांच से सात मिनट का ब्रेक लें।
-रियाज के बाद कम और धीमी आवाज में बोलें।
-ऊंचे सुर में रियाज करने से बचें।
रियलिटी शो में अक्सर ऐसे बच्चे आते हैं जिनकी आवाज रियाज की वजह से खराब हो चुकी है। ये बच्चे ऊंचे सुर में रियाज करते हैं। रियाज तो ठीक है लेकिन उसका तरीका गलत अपना लेते हैं। रियाज का सही तरीका है कि उसको हमेशा निचले सुर में करें और लगातार रियाज न करें। बीच-बीच में ब्रेक भी लें।
-शंकर महादेवन, बालीवुड म्यूजिक कंपोजर
बच्चों के साथ आवाज बिगड़ने की समस्या का प्रमुख कारण रियाज ज्यादा करना है। बच्चों की उम्र कम होती है और उन पर अभिभावकों की ओर से बेस्ट परफारमेंस देने का दबाव भी होता है। बच्चे की आवाज रियाज से खराब न हो इसका ध्यान रखना अभिभावकों का काम है।
-कमाल खान, गायक