रेप आरोपी के लैपटॉप से निकले कई वीडियो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति को छह साल की स्कूली छात्रा के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है उसके लैपटॉप पर बच्चों के रेप की काफी वीडियो मौजूद थीं।
ये भी दावा किया गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति का एक साथी भी था लेकिन पुलिस फिलहाल इस बारे में और कुछ बताने से इंकार कर रही है।
बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर राघवेंद्र ओरदकर ने बीबीसी हिंदी से कहा, "इन वीडियो को पोर्नोग्राफिक वेबसाइट्स से डाउनलोड किया गया था। उसने हमसे कहा है कि उसके पास एक और लैपटॉप है। ये बातें उसकी मानसिकता को बयान करती हैं।"
आरेदकर ने कहा कि पुलिस संदिग्ध के पास से मिले मोबाइल समेत दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है।
स्कूल का टीचर ही संदिग्ध
पुलिस ने रविवार को स्कूल के एक स्केटिंग प्रशिक्षक को बलात्कार के इलजाम में गिरफ्तार किया है। बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना दो जुलाई की है। जिसमें दो व्यक्तियों ने उसके साथ स्कूल परिसर में बलात्कार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार शख्स का नाम मुस्तफा बताया है, जो शादीशुदा है, एक बच्ची का पिता है, बिहार के दरभंगा जिले का है लेकिन पिछले 15 से 20 सालों से बेंगलुरू में रह रहा है।
मुस्तफा ने इससे पहले भी एक अन्य स्कूल में काम किया था।
पुलिस कमिश्नर का कहना था कि पिछले स्कूल में भी यौन शोषण की शिकायतें की गई थीं हालांकि किसी ने स्कूल प्रबंधन या पुलिस से इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की थी।
बैकग्राउंड की भी होगी जांच?
आरेदकर का कहना था कि लगता है स्कूल ने मुस्तफा के बैकग्राउंड की ठीक तरह से चेकिंग नहीं की थी।
लेकिन ये पूछे जाने पर कि क्या पुलिस इस मामले में स्कूल के खिलाफ किसी तरह का कारवाई करेगी, आरदेकर ने कहा कि फिलहाल इस मामले के हित को देखते हुए मैं इसपर कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
पुलिस का कहना है कि मुस्तफा के पास से कई मंहगे मोबाइल और लैपटॉप मिले हैं।
कमिश्नर का ये भी कहना था कि वो इस बात की छानबीन करने की भी कोशिश कर रहे हैं कि 18,000 रूपये तनख्वाह पाने वाले व्यक्ति के पास इन सारी चीजों को खरीदने के लिए पैसे कहां से आए?