{"_id":"b258ab7a-d4b6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"more-rape-cases-in-delhi-in-2012","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में होते हैं 4 महानगरों से ज्यादा बलात्कार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में होते हैं 4 महानगरों से ज्यादा बलात्कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अन्य बड़े शहरों के मुकाबले दिल्ली में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं। पिछले साल चार महानगरों में जितने रेप के मामले दर्ज किए गए हैं, उससे कहीं ज्यादा मामले अकेले दिल्ली में सामने आए।
विज्ञापन
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2012 की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिल्ली में रेप के 706 मामले दर्ज किए गए जबकि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बंगलूरू में कुल 484 मामले सामने आए।
विज्ञापन
बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के प्रमुख 88 शहरों की महिलाओं ने खुद को असुरक्षित बताया है।
दिल्ली में 13 साल की छात्रा को अगवाकर गैंगरेप
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के 5,959 मामले दर्ज किए गए। 88 शहरों के मुकाबले दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ 14.88 फीसदी अधिक अपराध हुए। दिल्ली का हाल इतना बुरा है कि अन्य किसी शहर का आंकड़ा उसके आस-पास नहीं ठहरता।
विज्ञापन
दिल्ली के बाद शहरी क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में दूसरा स्थान बंगलूरू का है। वहां पर 6.18 फीसदी अपराध बढा़ है। वहीं कोलकाता में 5.66 और मुंबई में 4.86 फीसदी बढ़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल देश में हुए सभी तरह के अपराधों में पश्चिम बंगाल सबसे ऊपर है। कुल दर्ज मामलों में बंगाल का 12.6 फीसदी और दिल्ली का 2.83 फीसदी है।
2012 में दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के अपहरण के 2160 मामले दर्ज किए गए। दहेज के लिए हत्या के 134 और उत्पीड़न के 1985 केस दर्ज हुए।