फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   More authors return awards, govt says it’s their personal decision

'अकादमी सम्मान लौटाना लेखकों का निजी निर्णय'

Sun, 11 Oct 2015 02:58 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
More authors return awards, govt says it’s their personal decision

प्रख्यात मलयालम लेखिका सारा जोसेफ और उर्दू उपन्यासकार रहमान अब्बास के अपने साहित्य अकादमी पुरस्कारों को लौटाने की घोषणा के बाद सरकार का भी पक्ष सामने आया है। सरकार का कहना है कि जिन लेखकों ने अपने पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है वह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने साहित्यकारों के विरोध और उनके अकादमी पुरस्कारों को वापस करने के मामले को उनका निजी फैसला बताया। उन्होंने कहा, 'साहित्य अकादमी प्रतिष्ठित और स्वायत्त संगठन है जो साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करता है। यह सरकार के निर्देशों पर नहीं दिया जाता, इसलिए यदि कोई इनको वापस करने का फैसला लेता है तो यह पूरी तरह से उसकी निजी पसंद है।'
विज्ञापन

'सरकार के निर्देशों पर नहीं दिया जाता पुरस्कार'

More authors return awards, govt says it’s their personal decision

साहित्य अकादमी के कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफा देने के मामले पर उन्होंने कहा कि परिषद में करीब 70 सदस्य हैं और इससे पहले भी दो-तीन सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, दादरी हत्या मामले से इस विरोध को जोड़ने पर उन्होंने कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया। गौरतलब है कि पिछले साल कन्नड़ लेखक और तर्कशास्त्री एमएम कालबुर्गी की हुई हत्या के बाद देश के लेखकों में रोष की लहर है।

गौमांस खाने की अफवाह के बाद दादरी में हुई हत्या ने इस रोष को और बढ़ा दिया है जिसकी वजह से कई लेखक और साहित्यकारों ने विरोध स्वरुप या तो साहित्य अकादमी में अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया या फिर अकादमी पुरस्कारों को वापस करने की घोषणा की है। लेखकों के इस फैसले को मोदी सरकार और उसके शासन व्यवक्था की खामी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed