फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Moradabad: SP leader relative beaten to policemen.

मुरादाबाद: सपा नेता के रिश्तेदार ने सिपाही को पीटा

Wed, 30 Dec 2015 04:49 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 04:49 AM IST
विज्ञापन
Moradabad: SP leader relative beaten to policemen.

सपा नेता के रिश्तेदार ने मंगलवार को एक सिपाही के साथ मारपीट कर दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कंपनी बाग के पास हुई।

विज्ञापन


सपा नेता के रिश्तेदार एक लड़की के साथ काफी देर से खड़ा था। शक होने पर सिपाही ने टोकाटाकी की तो उसने सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ा तो सिपाही ने थाने सूचना दी।

पुलिस ने सपा नेता के रिश्तेदार को मौके से पकड़ा और थाने ले आई लेकिन बाद में प्रेशर पड़ने पर उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

मझोला थानाक्षेत्र के आजाद नगर निवासी एक छात्र सिविल लाइंस में कोचिंग में आता है। मंगलवार शाम छात्र कंपनी बाग के पास एक युवती के साथ बातचीत कर रहा था। उसके पास में ही उसके दोस्त खड़े थे। इसी बीच रेल चौकी पर तैनात सिपाही देवेंद्र यादव पहुंच गया।
विज्ञापन

दबाव पड़ने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ा

Moradabad: SP leader relative beaten to policemen.

सिपाही ने बेवजह रास्ते में खड़े होने का कारण पूछा। जिस पर छात्र भड़क गया। छात्र ने खुद को सपा के एक राज्यसभा सांसद का रिश्तेदार बताते हुए सिपाही पर रौब झाड़ा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर छात्र के साथी भी आ गए। उन्होंने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। देवेंद्र ने फोन पर सूचना देकर चौकी से पुलिस वाले बुला लिए। उन्होंने घेराबंदी कर दो छात्रों को पकड़ लिया। दोनों को चौकी ले गए।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर ही रही थी। लेकिन तभी सपा सांसद के फोन घनघनाने के बाद आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पिछले कुछ महीनों में पुलिस वालों के पिटने की ये सातवीं घटना है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन बीपी सिंह बालियान ने बताया कि सिपाही से कहासुनी हुई थी, बाद में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed