{"_id":"971460e6-d521-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"moon-largest-look-23-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जून को दिखेगा सबसे बड़ा चांद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
23 जून को दिखेगा सबसे बड़ा चांद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
तो आप तैयार हैं, सबसे बड़े चांद के दीदार के लिए। 23 जून को चांद ने धरती से अपनी दूरियों को घटाते हुए थोड़ा ज्यादा करीब आने की योजना बना ली है।
विज्ञापन
इस दिन आसमान में दिखने वाला चांद 14 फीसदी ज्यादा बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखाई देगा। इसकी वजह से चांद धरती से अपनी औसत दूरी से 27 हजार किमी पास होगा।
विज्ञापन
यही नहीं इस अद्भुत नजारे से पहले 21 जून को हम सबसे बड़े दिन के भी गवाह बनेंगे।
इस तारीख को 14 घंटे का दिन और रात 10 घंटे की होगी। फुलमून के लिए दिल्ली के कुतुब मीनार में खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।