फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Montek speaks of lost Aadhaar card, gets duplicate in 1 hour

योजना आयोग उपाध्यक्ष को मिनटों में कैसे मिला आधार कार्ड?

Sat, 25 May 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
Montek speaks of lost Aadhaar card, gets duplicate in 1 hour

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मांटेक सिंह अहलूवालिया ने सार्वजनिक तौर पर अपने खोए हुए आधार कार्ड का जिक्र भर किया था। पूरा सरकारी महकमा इस काम में यूं लगा कि मांटेक को डुप्लीकेट आधार कार्ड एक घंटे से भी कम वक्त में मिल गया।

विज्ञापन


मांटेक यूआईडीएआई के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। भाषण के दौरान उनका इतना बोलना ही था कि उनका आधार कार्ड कहीं खो गया है, वहां मौजूद पूरे महकमे में डुप्लीकेट कार्ड बनाने की होड़ मच गई।
विज्ञापन


नहीं वेस्ट करना था टाइम
यूआईडीएआई के शीर्ष अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को फोन घुमाने शुरू कर दिए। और तो और, उन्हें एक भी मिनट वेस्ट किए बिना डुप्टीकार्ड बनाने का हुक्म दिया गया। नतीजतन, कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही उन्हें नया कार्ड मिल भी गया। यूआईडीएआई की एक्सप्रेस सेवा से खुश मांटेक ने कार्यक्रम के बाद अपने नए आधार कार्ड के साथ फोटो भी खिंचावाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्च करने गए थे तीन सेवाएं
मांटेक इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई की तीन नई आधार इनेबल्ड सेवाएं लॉन्च करने पहुंचे थे, जिनके जरिए लोग कहीं भी, कभी भी अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे। यूआईडीएआई सूत्रों की मानें तो संस्था किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर के आधार पर ही उसका आधार नंबर और आधार कार्ड बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed