फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Monsoon Session washed out, both Houses adjourned sine die

मानसून सत्र पर पानी फिरा, संसद स्थगित

Thu, 13 Aug 2015 02:47 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Session washed out, both Houses adjourned sine die

बुधवार को ललित मोदी विवाद पर लोकसभा में तीखी बहस के बाद गुरुवार को भी लोकसभा में कामकाज नहीं हो सका। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया, हालांकि कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में बुलाने पर अड़ी रही। कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया और लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया और उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने ललितगेट और व्यापम के विरोध में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का पास धरना भी दिया। उल्लेखनीय है कि ललित मोदी विवाद पर बुधवार को लोकसभा में तीखी बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने विवाद पर सात सवाल पूछे थे और उनके जवाब प्रधानमंत्री से मांगे थे। हालांकि उन सवालों को जवाब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिए। कांग्रेस सत्तापक्ष के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

राज्यसभा में भी नहीं हो सका कामकाज

Monsoon Session washed out, both Houses adjourned sine die

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा परिसर में कहा कि सुषमा स्वराज ऐसे मुद्दों को उछाल रही हैं, जो कई साल पुराने हैं। बुधवार की बहस में कांग्रेस के सवालों के जवाब में सुषमा ने बोफोर्स घोटाले और भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े सवाल पूछे थे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों ने संसद में विपक्ष के रवैये के विरोध में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। मार्च में मोदी गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत तकरीबन राजग के सभी सदस्य शामिल थे।

राज्यसभा में कई सदस्य ने सदन चलाने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन सदन चलाया नहीं जा सका। राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed