फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   monsoon session of parliament to begin on august 5

5 से 30 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

Mon, 15 Jul 2013 11:03 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 15 Jul 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
monsoon session of parliament to begin on august 5

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 5 अगस्त से होगी और यह 30 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन


इस दौरान खाद्य सुरक्षा बिल अध्यादेश और भूमि अधिग्रहण तथा इंश्योरेंस जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक विधेयकों को मंजूरी के लिए संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों पर कैबिनेट कमेटी ने 26 दिन का मानसून सत्र आयोजित करने का फैसला लिया।

मानसून सत्र के दौरान हाल ही में अध्यादेश के जरिए लागू किए गए खाद्य सुरक्षा बिल को संसद की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस साल मानसून सत्र देरी से शुरू हो रहा है। आमतौर पर मानसून सत्र मध्य जुलाई से शुरू होता रहा है।
विज्ञापन


सत्र के दौरान सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल, इंश्योरेंस बिल, पेंशन बिल, कंपनी बिल और डायरेक्ट टैक्स कोड बिल समेत अहम विधेयकों को पेश करने की योजना है। कांग्रेस ने संसद के पिछले सत्र के दौरान खाद्य सुरक्षा बिल को पारित नहीं होने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार तथा रेलवे रिश्वत कांड में घिरे तत्कालीन रेल मंत्री पवन बंसल के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के पिछले सत्र में भारी हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed