फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   monsoon season reach on time in india

जानिए अपने देश में कब से होगी झमाझम बारिश?

Mon, 11 May 2015 07:44 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
monsoon season reach on time in india

देश में इस बार मानसून के समय पर पहुंचने की संभावना है। मानसून इस साल 1 जून को केरल में दस्तक दे सकता है। बारिश के सामान्य से कम रहने की आशंका ने सरकार को आकस्मिक योजना और किसानों का फसल बीमा संबंधी कदम उठाने के लिए बाध्य कर दिया है।

विज्ञापन


आकस्मिक योजना के तहत 580 जिले शामिल किए जाएंगे। पीटीआई के मुताबिक कृषि मंत्रालय किसानों के बीच बीमा योजना को प्रचारित करने संबंधी कदम उठाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मानसून की शुरुआत सामान्य दिख रही है। अभी तक बारिश के आने में देरी नहीं नजर आ रही है। हालांकि अलनीनो के कारण मानसून के सामान्य से कम रहने की आशंका है। दक्षिण पश्चिम मानसून के समय पर शुरुआत होने की स्थिति धान जैसी खरीफ फसल के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पिछले वर्ष देश में 12 फीसदी कम बारिश हुई'

monsoon season reach on time in india

बारिश में कमी चावल के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। पिछले वर्ष देश में 12 फीसदी कम बारिश हुई थी, जिससे अनाज, कपास और तिलहन का उत्पादन कम हुआ था।

2014 में खराब मानूसन के बाद इस वर्ष मार्च और अप्रैल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहले ही किसान चिंतित हैं और कई किसान आत्महत्या भी कर चुके हैं।

कृषि मंत्रालय ने औसत से कम बारिश की आशंका को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। मंत्रालय कमजोर मानसून के प्रभाव को कम करने के लिए खाद्य महंगाई से निपटने की योजना बना रहा है।

कृषि सचिव सिराज हुसैन का कहना है कि राज्य सरकारों से सभी 580 जिलों में आकस्मिक योजना को लागू करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान समुदाय के बीच फसलों के बीमे को लोकप्रिय करने पर भी जोर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed