फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   monsoon is coming soon in uttar pradesh

यूपी पहुंचा मानसून, जानें आपके यहां कब पहुंचेगा

Tue, 23 Jun 2015 08:36 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
monsoon is coming soon in uttar pradesh

बादलों की ओर निहार रहे किसानों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। लगातार आगे बढ़ रही ‘मानसून एक्सप्रेस’ मंगलवार तक पूर्वांचल में प्रवेश कर जाएगी। चौबीस घंटे के भीतर वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


पुरवा हवा के झोंके के साथ मानसूनी हवाएं सोमवार को यूपी की सीमा में प्रवेश कर गईं। इसी के साथ आसमान में घटाएं छा गई हैं। 25 जून तक पूरे यूपी में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश से होकर मानसून सोमवार को झारखंड और बिहार में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। शाम को तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड और बिहार में सक्रिय हुआ मानसून

monsoon is coming soon in uttar pradesh

रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री था लेकिन सोमवार को 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से करीब 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहे पुरवा हवा के झोंकों से मौसम खुशनुमा हो गया है।

दोपहर के वक्त कुछ इलाकों में रिमझिम फुहारें भी पड़ीं। बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोऑर्डिनेटर प्रो. आरएस सिंह ने बताया कि मानसून झारखंड और बिहार में सक्रिय हो गया है।

इससे मंगलवार की शाम तक वाराणसी और आसपास में बारिश होने की उम्मीद है। तीन दिन के भीतर यूपी के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी जिलों में मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed