फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   monorail could be run in varanasi.

मोदी के बनारस में चलेगी मोनो रेल, तैयारी शुरू

Thu, 30 Oct 2014 09:11 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
monorail could be run in varanasi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो की तर्ज पर विकसित करने और संवारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में जापान से शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए वाराणसी में मोनो रेल सरीखे लाइट रेल ट्रांसपोर्ट को विकसित करने की संभावना तलाशने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे में क्योटो और वाराणसी के बीच सिस्टर सिटी पार्टनरशिप करार के बाद शहर का जायजा लेने भारत दौरे पर आए क्योटो के उपमहापौर के निची ओगासावारा के साथ बुधवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव शंकर अग्रवाल ने इस संभावना पर गौर करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


ओगासावारा बृहस्पतिवार को खुद वाराणसी जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। अग्रवाल ने उपमहापौर को सफाई, सीवेज, यातायात, ऊर्जा और शहरी विकास की योजना को बेहतर बनाकर उसका पालन करने संबंधी कई सलाह देने के साथ ही सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम ब्याज पर ऋण उपलब्‍ध कराने को कहा

monorail could be run in varanasi.

इस दौरान अग्रवाल ने वाराणसी के आधारभूत ढांचे में विकास के लिए जेआईसीए से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। ओगासावारा ने वाराणसी का अध्ययन कर उनके सुझावों पर गौर करने की बात कही।

बैठक में जेआईसीए के अधिकारी भी उपस्थित थे। चर्चा के दौरान सचिव ने वाराणसी में ठोस और तरल कचड़े का बेहतर प्रबंधन के जरिए निपटान, कम लागत वाले सीवेज ट्रीटमेंट, सौर ऊर्जा उत्पादन संबंधी प्रभावी तकनीक, शहरी योजना को बेहतर बनाने और आधारभूत ढांचे के लिए सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने के सुझाव दिए।

इस दौरान खासतौर पर जापान से वाराणसी की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मोनो रेल की तर्ज पर लाइट रेल ट्रांसपोर्ट की संभावना तलाशने का भी सुझाव दिया गया है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि क्योटो के उपमहापौर बृहस्पतिवार को खुद वाराणसी का दौरा कर विकास की संभावनाएं तलाशेंगे। इस क्रम में उपमहापौर शहर के यातायात, भौगोलिक स्थिति का जीआईसीए की टीम के साथ अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed