{"_id":"4da40470f6a284407072ea39d96618a6","slug":"mono-rail-stuck-on-the-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में फंसी मोनो रेल, निकाले गए यात्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में फंसी मोनो रेल, निकाले गए यात्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में भक्ति पार्क इलाके से गुजरते हुए मोनो रेल फंस गई है। रेल में कई यात्री फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए क्रेन फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची बचाव टीम ने क्रेन की सहायता से मोनो रेल में फंसे सभी यात्रियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया है।
यह घटना सुबह करीब 8.35 बजे की है। मोनो रेल के फंसने का कारण बिजली की सप्लाई का रुक जाना बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि मोनो रेल की शुरुआत 2009 में की गई थी, जिसके बाद से ऐसा पहली बार हुआ है कि मोनो रेल बीच ट्रैक पर फंस गई हो।
ये मोनो रेल वडाला और चेंबूर के बीच भक्ति पार्क से गुजरते हुए चलती है। जब मोनोरेल फंसी उस समय रेल में महिलाएं और बच्चे भी थे। हालांकि, रविवार का दिन होने के कारण मोनो रेल में बहुत ही कम यात्री थे।
विज्ञापन