फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Monkey attacks 3 train drivers in bihar.

बंदर ले रहा भाई की मौत का 'बदला', कैसे?

Tue, 31 Mar 2015 04:01 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
Monkey attacks 3 train drivers in bihar.

बदले की भावना केवल इंसानों में नहीं जानवरों में भी होती है। अगर आपको विश्वास नहीं तो पढ़िए ये खबर।

विज्ञापन


हिंदी फिल्मों में अकसर देखा जाता है कि कैसे एक भाई की हत्या होने पर दूसरा भाई उसका बदला लेता नजर आता है। लेकिन रियल लाइफ में भी अगर ऐसा हो तो आप क्या कहेंगे? वो भी अगर बदला लेने वाला कोई इंसान नहीं जानवर हो तो हैरान होना वाजिब है।

ये पूरा मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का है। जहां कई ट्रेन ड्राइवरों ने एक शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से उन्हें बचाने की गुहार लगाई है। इन ट्रेन ड्राइवरों की परेशानी सबब कोई और नहीं बल्कि बंदर बने हैं।
विज्ञापन

तीन ट्रेन ड्राइवर हो चुके हमले का शिकार

Monkey attacks 3 train drivers in bihar.

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में चलने वाली तीन ट्रेनों के ड्राइवरों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उन पर एक बंदर हमला करके उन्हें घायल किया है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एक बंदर की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई, जिसके बाद से ट्रेन ड्राइवरों पर हमले बढ़ गए हैं। ये हमलावर बंदर वाल्मिकी नगर रेलवे स्टेशन के पास ही इन ट्रेन ड्राइवरों को अपना निशाना बनाता है।

रेलवे अधिकारी एके झा के मुताबिक बीते शनिवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आकर एक बंदर की मौत हो गई। जिसे बाद में रेलवे अधिकारियों ने बरामद किया। इसके बाद से एक बंदर अपने उस भाई की मौत का बदला लेते हुए ट्रेन ड्राइवरों पर हमले करके उन्हें घायल कर रहा है।

रेलवे ट्रैक पर गई थी बंदर की जान

Monkey attacks 3 train drivers in bihar.

रेलवे अधिकारी एके झा के मुताबिक इस हमलावर बंदर ने एक और मालगाड़ी ड्राइवर पर हमले की कोशिश की थी। हालांकि उसने इंजन केबिन का दरवाजा अंदर से बंद करके खुद को उस बंदर के कहर से बचा लिया था।

लेकिन एक अन्य मालगाड़ी का ड्राइवर इतना खुशकिस्मत नहीं था शायद इसीलिए बंदर ने उसकी ऐसी हालत कर दी उसने रेलवे अधिकारियों को फोन करके खुद को बचाने की गुहार लगाई।

एक बंदर के बढ़ते हमलों से परेशान मालगाड़ी ट्रेनों के ड्राइवर अब उस स्टेशन पर अपनी ट्रेन खड़ी करने से पहले सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed