फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Molesting issue panchayat take decision in Amroha.

यूपी: छेड़छाड़ के आरोपियों को पंचायत ने लगवाए थप्पड़

Tue, 21 Jul 2015 07:52 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
Molesting issue panchayat take decision in Amroha.

अमरोहा में देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई अमरोहा शहर की युवती से छेड़छाड़ पर बिरादरी की पंचायत ने युवकों को थप्पड़ लगवाए।

विज्ञापन


साथ ही सभी आरोपियों से दस-दस हजार रुपये बतौर जुर्माना दिलवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

शहर के मोहल्ले की रहने वाली युवती देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। बीती शाम सात बजे वह खेत पर चारा लेने गई थी।

जहां पर पहले से मौजूद गांव के सात युवकों ने उसे घेर लिया और खींचकर खेत में ले गए। जहां उससे दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर युवक भाग गए।

पीड़िता को दिलाए दस-दस हजार रुपये

Molesting issue panchayat take decision in Amroha.

युवती ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई, तो थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात तय हुई।

इस बीच गांव में अन्य लोगों को भी मामले की जानकारी हो गई। दोनों पक्षों के एक बिरादरी का होने पर कानूनी कार्रवाई से रोक दिया गया और सोमवार सुबह गांव में पंचायत बैठाई गई।

जिसमें पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनी। बाद में पंचों ने आरोपी युवकों को पूरे गांव के सामने थप्पड़ मारने की सजा सुनाई। इस पर युवती ने सभी आरोपियों की पिटाई की।

साथ ही सभी आरोपियों को पीड़िता को दस-दस हजार रुपये बतौर जुर्माना देने की सजा सुनाई गई। इसके बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मामला चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed