{"_id":"7e1bcd27ca31bad71a4537a412c0561a","slug":"molestation-with-woman-in-local-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डिब्बे में नर्स को अकेला देखा और कर दी शर्मनाक हरकत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला डिब्बे में नर्स को अकेला देखा और कर दी शर्मनाक हरकत
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 27 Jul 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
लोकल ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी और हत्या के प्रयास के मामले में रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पेशे से नर्स 23 वर्षीय महिला दादर जाने के लिए मुंबई सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन में सुबह साढे़ पांच बजे चढ़ी थी।
28 वर्षीय देवराज हनुमंत कनापा महालक्ष्मी स्टेशन पर महिला डिब्बे में नर्स को अकेला देख चढ़ गया और उसके साथ छेड़खानी की।
इसी बीच महिला ने अलार्म दबा दिया, जिससे समीप के डिब्बे के यात्री सतर्क हो गये और महालक्ष्मी से दूसरे स्टेशन लोअर परेल में आरोपी को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
रेलवे पुलिस ने बताया कि ट्रेन में ड्यूटी गार्ड के इस दौरान अनुपस्थित रहने के कारण उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
महिला के संबंधियों ने बताया कि आरोपी ने महिला को दरवाजे पर धक्का दे दिया जिससे वह गिरते गिरते बची। जैसे ही स्टेशन आया तो आरोपी ने भागने की कोशिश भी की लेकिन उसे धर दबोचा गया। देवराज के खिलाफ चैन झपट मारी के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन