फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   molestation victim was raped by the inspector.

छेड़छाड़ पीड़िता से पूछताछ के नाम पर दरोगा ने किया रेप

Tue, 09 Sep 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा (अंबेडकरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा (अंबेडकरनगर) Updated Tue, 09 Sep 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
molestation victim was raped by the inspector.

खाकी को शर्मसार करते हुए टांडा कोतवाली के एक दरोगा ने जांच के नाम पर छेड़छाड़ की पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


सोमवार को महिला ने मामले की शिकायत प्रभारी एसपी पंकज पाण्डेय से की। एसपी ने मामले की जांच सीओ स्तर के दो अधिकारियों को सौंपी है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक महिला का बीते दिनों गांव के ही हनुमान और पुन्नन से विवाद हुआ था।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने की एनसीआर दर्ज की थी। महिला के मुताबिक मामले की विवेचना टांडा कोतवाली के दरोगा अशफाक कर रहे थे। वे कई बार छानबीन के लिए उसके घर आते जाते रहे, लेकिन विपक्षियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। वह उनसे लगातार न्याय के लिए कहती रही।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक इस बीच दरोगा अशफाक 7 सितंबर की देर सायं आठ बजे करीब उसके घर पहुंचे और कहा कि तुमसे जांच के सिलसिले में कुछ बात करनी है। महिला ने घर पर ही बात करने को कहा, तो दरोगा ने कहा कि यहां बच्चों के सामने बात नहीं हो सकती। वह महिला को जिद कर के घर के बगल स्थित एक बाग में ले गया और उसके मुंह में रूमाल ठूंसकर दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने दरोगा पर लगाया आरोप

molestation victim was raped by the inspector.

घटना के बाद महिला अपने पति के साथ सोमवार सुबह रिपोर्ट लिखाने थाने गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद वह पति के साथ दोपहर में जिला मुख्यालय पहुंची और शिवसेना जिलाध्यक्ष नंदकुमार तिवारी राना को लेकर प्रभारी एसपी पंकज पाण्डेय से मुलाकात की। वहां उसने उन्हें पूरी घटना बताई। प्रभारी एसपी ने मामले की जांच सीओ टांडा और एक अन्य सीओ को सौंप दी है।

देर शाम सीओ टांडा सत्यम और महिला सीओ इंदु सिद्धार्थ कई महिला पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित महिला को लेकर उस बाग में छानबीन की जहां की घटना बताई जा रही है।

टांडा के कोतवाल एनके पाण्डेय ने बताया कि महिला थाने तक नहीं आई थी। जिस समय की वह घटना बताती है, उस समय दरोगा सीओ टांडा के अर्दली रूम में थे। घटना को महिला ने मनगढ़ंत रूप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed