फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   molestation of sp leader daughter

गाड़ी रुकवाकर सपा नेता की बेटी से छेड़छाड़

Thu, 11 Sep 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 11 Sep 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
molestation of sp leader daughter

सत्ताधारी दल के प्रमुख नेता की बेटी की गाड़ी रुकवाकर दुस्साहसी युवकों ने छेड़खानी की। बेटी गाड़ी से कॉलेज जा रही थी। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार हाईवे के एक कालेज में पढ़ रही सपा नेता की बेटी बुधवार को लक्जरी गाड़ी से कालेज जा रही थी। हाईवे पर कुछ बाइकर्स उसके पीछे लग गए। नरौली पुल के पास मनचले बाइक सवारों ने गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। इसके बाद युवकों ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सपा नेता की युवकों से झड़प हो गई। युवकों की दबंगई देख सपा नेता ने हाईवे पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

molestation of sp leader daughter

इस घटना के बाद थाने पर अन्य सपा नेता भी पहुंच गए और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे। छेड़छाड़ के आरोपियों के नाम गिरीश, सुशील निवासी ओमनगर और विवेक निवासी कृष्णा विहार बताए गए हैं।

एसपी सिटी मनोज सोनकर ने बताया कि तीनों आरोपियों पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सपा नेता के करीबी लोगों ने बताया कि युवक कई दिन से लड़की का पीछा कर रहे थे।

नशीला पदार्थ पिलाकर खींचा फोटो, गिरफ्तार
मथुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छीतरमल मार्केट में वाहिद उर्फ गुड्डू निवासी धूलियागंज ने अपनी बुटीक पर आने वाली एक लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। होश में आने पर युवती ने विरोध किया गया तो जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed