फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   molestation of girl in mainpuri.

मंदिर जा रही युवती के साथ छेड़खानी, कपड़े फाड़े

Wed, 27 Aug 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 27 Aug 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
molestation of girl in mainpuri.

मैनपुरी के मंदिर में पूजा करने जा रही एक युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पहुंचे युवती के पिता और मां को भी पीटा। शोहदों के इस दुस्साहस पर लोग भड़क उठे और भीड़ ने आरोपियों को दौड़ा लिया।

विज्ञापन


एक आरोपी भीड़ के हाथ लग गया, उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। फरार हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संता-बंसता चौराहे पर जाम लगा दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह युवती पूजा के लिए भीमसेन मंदिर पर जा रही थी। मंदिर के पास पहले से बैठे निसार और पप्पू जल्लाद निवासी न्यू गाड़ीवान ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो निसार ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने युवती में मां-बाप को पीटा

molestation of girl in mainpuri.

रोती बिलखती युवती घर पहुंची और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके पिता और मां विरोध जताने मौके पर पहुंचे तो वहां पर पप्पू, निसार, इनके एक अन्य साथी ने युवती के पिता और पप्पू की पत्नी ने उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया।

इस पर लोग भड़क उठे और एक आरोपी निसार को दबोच लिया बाकी आरोपी फरार हो गए। भीड़ ने निसार की जमकर पिटाई की और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवती और उसके मां-पिता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई।

जानकारी होने पर पूर्व विधायक अशोक चौहान सहित कई भाजपाई जिला अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने संता-बसंता चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों निसार और पप्पू की गिरफ्तारी की जानकारी देकर जाम खुलवाया।

युवती की तहरीर पर पुलिस ने निसार, पप्पू जल्लाद, उसकी पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed