फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   molestation case registerd on singer abhijeet

गायक अभिजीत ने की छेड़छाड़, महिला ने की शिकायत

Fri, 23 Oct 2015 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
molestation case registerd on singer abhijeet

लगातार विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर दुर्गा पूजा के पंडाल में महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि मुंबई के लोखंडवाला में कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान गायक अभिजीत ने उससे छेड़छाड़ की। इस कार्यक्रम में अभिजीत संयोजकों की टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने के बाद अभिजीत का हाथ महिला को लग गया, जिसका विरोध महिला ने किया।

निकाल दिया पंडाल से बाहर

molestation case registerd on singer abhijeet

महिला के इस विरोध पर अभिजीत की महिला से बहस से हो गई,जिसके बाद उसे महिला सिक्योरिटी की मदद से पंडाल में बने ऑफिस में ले जाया गया, जहां उसे धमकी दी गई और फिर पंडाल से बाहर निकाल दिया गया।

मुंबई के ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कंथालकर के मुताबिक महिला की शिकायत के बाद अभिजीत के खिलाफ 354 A, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताते चले कि अभिजीत ने पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली पर निशाना साधा था। इससे पहले उन्होंने सलमान के हिट एंड रन केस में उन्होंने लिखा था कि कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed