फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   molestation case in pratapgarh.

प्रतापगढ़: दबंगों ने नहा रही युवती को किया निर्वस्त्र

Thu, 11 Sep 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज (प्रतापगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज (प्रतापगढ़) Updated Thu, 11 Sep 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
molestation case in pratapgarh.

यूपी में प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम चार-पांच लोगों ने गांव की ही एक युवती से न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसे निर्वस्त्र तक कर दिया। युवती के शोर मचाने पर उसकी खूब पिटाई की। ग्रामीणों के जुटने पर असलहा लहराते हुए भाग निकले।

विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन मंगलवार को गांव में पंचायत हुई। जिसमें हमलावरों को पीड़िता से क्षमा मांगने के साथ दोबारा इस तरह का कृत्य न करने को कहा गया परंतु दबंगों ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन


युवती घर के सामने नल के पास बने स्नानघर में नहा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के कपिल, सलीम, तालिब, आजाद व सलमान बदनीयती से स्नानघर में घुस आए और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने युवती के सभी कपड़े उतार दिए। युवती के शोर मचाने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव

molestation case in pratapgarh.

शोर पर परिजन व ग्रामीण दौड़े तो आरोपी मौके से चले गए। थोड़ी देर बाद फिर से आरोपी असलहा लहराते पीड़िता के घर आ गए और घटना को लेकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने युवती के घर पर ईंट व पत्थर फेंककर उसे खौफजदा करने का प्रयत्न किया।

दूसरे दिन दोनों पक्षों के बीच घटना को लेकर पंचायत बैठी। बावजूद इसके पंचायत का फैसला भी आरोपियों ने मानने से इंकार कर दिया और पुलिस से शिकायत करने पर फिर जानलेवा धमकी दी। इससे गांव में तनाव फैल गया। इसकी जानकारी हुई तो लीलापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की।

मंगलवार को मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ करने, मारपीट व जानलेवा धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव की जानकारी होने पर बुधवार को लालगंज सीओ डीएल सुधीर शाम को घरौरा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया की गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed