फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mohanbhai Kundariya Weird Replies in Parliament

मोदी के मंत्री का जवाब सुन सांसदों ने माथा पीटा

Wed, 03 Dec 2014 03:57 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Mohanbhai Kundariya Weird Replies in Parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश और विदेश दोनों जगह अपनी कार्यशैली से सरकार के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं, वहीं मंगलवार को लोकसभा में उनके दो मंत्रियों ने सरकार की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


एक ओर साध्वी निरंजन ज्योति के गैर जिम्मेदाराना बयान के चलते सरकार की फजीहत हुई तो दूसरी ओर राजकोट से सांसद और कृषि राज्यमंत्री मोहनभाई कल्याणजी कुंदरिया को सवाल नहीं समझ पाने और उल्टे-सीधे जवाब देने पर सांसदों की हूटिंग सहनी पड़ी।
विज्ञापन


आपत्ति जताने वालों में विपक्ष के साथ उनकी पार्टी के सांसद भी शामिल थे। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी मंत्री को सवाल समझकर जवाब देने को कहा। कृषि राज्यमंत्री से छह सांसदों ने सवाल किए थे, जिसमें से तीन उन्हीं की पार्टी के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्योरा मांगा सब्जियों का, जवाब मिला चावल का

Mohanbhai Kundariya Weird Replies in Parliament

कृषि राज्यमंत्री मोहनभाई कल्याणजी कुंदिरया से बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह ने कृषि सुधार के लिए 63 देशों के साथ हुए 77 समझौतों की जानकारी और उस पर खर्च का ब्योरा मांगा था, लेकिन मंत्री जी से उन्हें जो जवाब मिला वह पूरा नहीं था।

इसके बाद मिश्रिख से सांसद अंजू बाला ने इस करार के तहत फूलों और सब्जियों का ब्योरा मांगा तो उन्हें जवाब चावल, गेहूं और अनाज का मिला। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई और हूटिंग भी की।

सांसद जयदेव गाल्ला, केवी थामस और बदरुद्दीन अजमल ने भी जब सवाल पूछे तो भी यही सिलसिला जारी रहा। अंत में दमोह से सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल ने जलवायु को लेकर अन्य देशों के साथ समझौते का सवाल पूछा, लेकिन फिर मंत्री कुछ और ही बताते रहे। इसके बाद सभी के सब्र का बांध छलक गया। हूटिंग के बीच अंत में स्पीकर को कहना पड़ा मंत्री जी पहले आप प्रश्न समझ लीजिए, फिर जवाब दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed