{"_id":"ee7a1f64226313a9ea3095272f7d36dc","slug":"mohan-bhagwat-said-men-should-read-about-mandodari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत बोले, 'पुरुषों को मंदोदरी के बारे में पढ़ना चाहिए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भागवत बोले, 'पुरुषों को मंदोदरी के बारे में पढ़ना चाहिए'
एजेंसी/भोपाल
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पुरुषों को रामायण के प्रसिद्ध चरित्र रावण की पत्नी मंदोदरी के बारे में पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
गोवा की गवर्नर मृदुला गर्ग की ओर से लिखी किताब ‘परितप्त लंकेश्वरी’ के विमोचन के मौके पर भागवत ने कहा कि पुरुषों को मंदोदरी के बारे में पढ़ना चाहिए, तकि वह जीवन में उसके महत्व को समझ सकें।
कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। भागवत ने कहा कि अगर रावण ने मंदोदरी की बात मानी होती तो उसके पुतले देश में नहीं जलाए जाते।
विज्ञापन