फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mohan bhagwat addresses rss cadre on dussehra

घुसपैठ से हिंदू समाज का जीवन खतरे में: भागवत

Fri, 03 Oct 2014 10:17 AM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
Mohan bhagwat addresses rss cadre on dussehra

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि विविधताओं को स्वीकार करने से ही मानवता का विकास संभव है।

विज्ञापन


विजयादशमी के मौके पर नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में होने वाले सालाना कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने ये बातें कहीं। उनके संबोधन को दूरदर्शन पर लाइव प्रसारित किया गया।

हर साल विजय दशमी के मौके पर संघ प्रमुख स्वंयसेवकों को संबोधित करते हैं जिसमें वो संगठन की नीतियों और विचार के बारे में बातचीत करते हैं। 1925 में विजयदशमी के दिन ही हेडगेवर ने आरएसएस की स्थापना की थी।

विज्ञापन

भागवत के संबोधन की कुछ खास बातें

Mohan bhagwat addresses rss cadre on dussehra

मोहन भागवत ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को अलग-अलग बनाया है इसलिए किसी को पराया मानना और अपने मत को थोपना सही नहीं है। हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाज ने बदलाव लाने की ठानी थी और बदलाव लाकर दिखाया।

संघ प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय मूल के लोगों का उत्साह साफ दिख रहा था। भारत प्रशासित कश्मीर में हाल में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संकट के समय पूरा समाज एक हो गया था और सभी ने पीड़ितों की मदद की। उन्होंने केंद्र सरकार के राहत कार्यों की भी तारीफ की।

'आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित और संपन्न करना होगा'

Mohan bhagwat addresses rss cadre on dussehra

मोहन भागवत ने कहा कि भारत दुनिया में अकेला ऐसा देश है जिसने स्वार्थ के बगैर मानवता को सुख शांति का रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया जीडीपी की बात करती है लेकिन भारत के लिए तो केवल एक ही मानक है। उनके अनुसार आख़िरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित और संपन्न करना होगा। भागवत ने पश्चिम बंगाल और बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां विदेशी घुसपैठ हो रही है और राज्य सरकारें वोट की लालच के कारण उन पर कोई रोक नहीं लगाती हैं।

उन्होंने कहा कि घुसपैठ के कारण हिंदू समाज का जीवन खतरे में पड़ने की स्थिति हो गई है। इस मौके पर उन्होंने मंगलयान कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिकों और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का अभिनंदन भी किया।

विज्ञापन

संघ और भाजपा

Mohan bhagwat addresses rss cadre on dussehra

आरएसएस और केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी में एक खास संबंध है। भारतीय जनता पार्टी 'संघ परिवार' का राजनीतिक घटक है जबकि आरएसएस इस परिवार का मुखिया है।

भाजपा और आरएसएस हालांकि हमेशा कहते रहे हैं कि दोनों संगठन अलग-अलग हैं और भाजपा के काम में संघ का कोई दखल नहीं है। लेकिन सच्चाई ये है कि संघ के पदाधिकारी हमेशा से भाजपा में आते रहे हैं।

2014 के चुनाव प्रचार के दौरान संघ प्रमुख ने वोटरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। इस समय भी आरएसएस जब अपना 87वां स्थापना दिवस मना रहा है, उसके नागपुर स्थित मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed