फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mohammed Shami to apply for a pistol license

टीम इंडिया के क्रिकेटर को किससे है जान का खतरा?

Fri, 24 Apr 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Fri, 24 Apr 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami to apply for a pistol license

वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजी के जरिए विरोधी टीम के छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर शमी ने अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल के लिए लाइसेंस का आवेदन किया है, साथ ही उनके भाई ने भी। गुरुवार को शमी डीएम, एसपी के यहां लाइसेंस की औपचारिकता पूरी करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


कोतवाली डिडौली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर निवासी क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने भाई हसीब के साथ डीएम कार्यालय में शस्त्र लाइसेंस का आवेदन किया है। गुरुवार को लाइसेंस मंजूर होने के लिए मोहम्मद शमी अपने भाई और साथियों संग डीएम वेदप्रकाश और एसपी पूनम के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


जहां लाइसेंस में फिंगर प्रिंट आदि की औपचारिकता पूरी करने के बाद एसपी से शिष्टाचार भेंट भी की। शमी को अपने बीच देख कुछ पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अपने फोटो भी खिंचवाए। वर्ल्ड कप के दौरान उनकी धुंआधार तेज गेंदबाजी की लोगों ने तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में चोट के कारण शमी आईपीएल मैच से बाहर होने के कारण आजकल गांव में ही समय बिता रहे हैं। कल वह अपनी रिश्तेदारी में स्वार (रामपुर) भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed