फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modis assets fall by 26 lakh post election

PM बनने के बाद कितनी हो गई मोदी की संपत्ति?

Tue, 07 Oct 2014 02:09 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
Modis assets fall by 26 lakh post election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति पिछले तीन महीने में 26 लाख रुपए घट गई। मोदी के सहयोगी मंत्रियों की संपत्ति में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 44 कैबिनेट मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर साझा किया गया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के लिए भरे नामांकन पत्र में मोदी ने अपनी संपत्ति 1.52 करोड़ रुपए बताई थी। अगस्त महीने में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दोबारा सार्वजनिक किया तो उनकी संपत्ति 26 लाख रुपए घटकर 1.26 करोड़ हो गई।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को सौंपे गए कागजातों का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि नरेंद्र मोदी के बैंक डिपॉजिट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट्स में कमी आई, जिस कारण उनकी संपत्ति घटी है। हालांकि ये कमी कैसे आई है, चुनावी खर्चो में ये ब्योरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 लाख बढ़ गई राजनाथ की संपत्ति

Modis assets fall by 26 lakh post election

चुनाव आयोग को सौंपे ब्योरे के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दो लोकसभा क्षेत्रों वाराणसी और वडोडरा में चुनाव प्रचार में अपने फंड से 27,000 रुपए खर्च किए थे। शेष खर्च पार्टी फंड से किया गय था।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जो ब्योरा सौंपा है, उसमें और चुनावों से पहले घोषित उनकी संपत्ति में 5 लाख का अंतर दिख रहा है। नए ब्योरे में उनकी संपत्ति में 5 लाख रुपए की बढ़त दिख रही है। राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनावों में एक लाख रुपए अपनी जेब से खर्च किए थे।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की संपत्ति का नया ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर नहीं डाला गया है। लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपनी संपत्ति की घोषणा 17.55 करोड़ रुपए की थी। वेबसाइट अब भी वही आंकड़े दिखा रही है।

वेंकैया नायडू सबसे गरीब मंत्री

Modis assets fall by 26 lakh post election

मोदी सरकार में रक्षा और वित मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति 90 लाख रुपए घट गई है। उन्हेंने संपत्ति में कमी कारण अमृतसर एक मकान खरीदना बताया है। जेटली ने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ था और हार गए थे।

जेटली ने ब्योरे में बताया है कि उन्होंने चुनाव प्रचार 50 हजार रुपए अपनी जेब से खर्च किए ‌थे। हालांकि जेटली मोदी सरकार के सबसे अमीर मंत्री हैं। जेटली के पास 72.10 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ग्रामीण विकास मंत्री नीतिन गडकरी की संपत्ति भी 20 हजार रुपए घट गई। मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू सबसे गरीब हैं। नायडू के पास 20.45 लाख की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed