फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modiji stop bullying to people says rahul

'मोदी जी, देश को उल्लू बनाना बंद करें'

Wed, 16 Apr 2014 09:06 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Apr 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
modiji stop bullying to people says rahul

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर ताजा हमला बोलते हुए कहा है कि वह देश को उल्लू बनाना बंद करें। बुधवार को बिहार के अल्पसंख्यक बहुल किशनगंज में उन्होंने कहा कि विकास के एक मॉडल को पूरे देश में लागू नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


राहुल ने कहा, ‘हिंदुस्तान को उल्लू बनाना बंद करो। गुजरात मॉडल को टॉफी या गुब्बारा मॉडल कहा जा सकता है, जो कि कुछ नहीं बस आम लोगों का पैसा लूटकर टाटा और अदाणी जैसे बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने वाला मॉडल है।’
विज्ञापन


गुजरात के विकास मॉडल की कमियों को उजागर करने के लिए राहुल ने कई सारे उदाहरण भी पेश किए और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मोदी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश को यह आइडिया बेचने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते में दी जमीन हजारों एकड़ जमीन

modiji stop bullying to people says rahul

राहुल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने गरीब किसानों की 45,000 एकड़ जमीन ले ली और बिहार के पूर्णिया जिले के बराबर की यह भूमि एक व्यक्ति (अदाणी) को एक रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से दे दी, जबकि एक रुपये में तो सिर्फ एक टॉफी ही मिलती है।

मोदी ने यह सारी जमीन महज 300 करोड़ रुपये में इस व्यक्ति को दे दी। राहुल ने यह भी दावा किया कि समुद्र तट के करीब मुंबई के बराबर साइज की जमीन इसी व्यक्ति को सिर्फ 30 करोड़ रुपये में दे दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने टाटा मोटर्स को नैनो प्रोजेक्ट लगाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का लोन 0.1 फीसदी ब्याज दर पर दे डाला।

जबकि आम आदमी को बैंक से 12 फीसदी की ब्याज दर से लोन मिलता है। प्रत्येक नैनो कार के लिए गुजरात सरकार 40 हजार रुपये का सहयोग कर रही है। गुजरात सरकार का शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का कुल बजट भी 10 हजार करोड़ रुपये से कम है।

राहुल ने कहा कि भाजपा भले ही गुजरात की सुनहरी तस्वीर पेश कर रही है, लेकिन राज्य में 40 लाख से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और 11 रुपये प्रतिदिन से भी कम कमा रहे हैं।

उन्नाव से भी मोदी पर हमला

modiji stop bullying to people says rahul

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के उन्नाव में भी एक रैली के दौरान भी मोदी और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, गुजरात में कोई विकास की गंगा नहीं बह रही है, वे सिर्फ विकास की बातें करते हैं।

उन्नाव के जीआईसी ग्राउंड पर राहुल की सभा बुधवार दोपहर 2.35 बजे थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनका जहाज न उतरने से चार बजे सभा शुरू हो सकी। लगभग 50 मिनट के भाषण में वह सिर्फ मोदी और भाजपा पर केंद्रित रहे।

कहा, गुजरात में मोदी ने सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। सबसे कम ब्याज दर .1 प्रतिशत पर टाटा समूह को 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दे दिया। गुजरात में लोगों के फोन टेप कराए जाते हैं। तंज कसा कि भाजपा में सिर्फ एक काबिल आदमी नरेंद्र मोदी हैं। वहां आडवाणी और बाजपेयी का भी सम्मान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed