फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi wishes Nawaz Sharif on his birthday

मोदी ने नवाज को भी दी जन्मदिन की बधाई

Thu, 25 Dec 2014 03:52 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Modi wishes Nawaz Sharif on his birthday

पच्चीस दिसंबर को भारत में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो इसी दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी जन्मदिन है। जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामना दी है, वहीं वे नवाज शरीफ को भी नहीं भूले।

विज्ञापन


अपने ट्विटर अकांउट पर मोदी ने लिखा, "उनके जन्मदिन पर मैं नवाज शरीफ को शुभकामना देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अच्छी सेहत बख्शें।" यह बात उन्होंने नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ के ट्विटर अकाउंट पर लिखी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी- नवाज मुलाकात

Modi wishes Nawaz Sharif on his birthday

2014 में जब मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री शपथ ली थी, तो उन्होंने नवाज शरीफ को भी दिल्ली बुलाया था। दोनों की मुलाकात भी हुई और गर्मजोशी भरी बातें भी हुई थीं। नवाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी की मां को एक साड़ी भी भेंट की थी, लेकिन उसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते ठंडे पड़े हैं।

वहीं अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने भी नवाज शरीफ से मुलाकात की थी और 1999 में वे बस यात्रा कर लाहौर गए थे, लेकिन 1999 में नवाज शरीफ सरकार का तख्ता पलट दिया गया था। इस साल जब नवाज शरीफ भारत आए थे, तो वे खास तौर पर वाजपेयी से मिलने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed