फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi wins gujarat eyes turn to new delhi

गुजरात फतह के बाद मोदी की निगाहें अब दिल्ली पर

Fri, 21 Dec 2012 03:27 PM IST
अहमदाबाद/ब्यूरो/एजेंसी
अहमदाबाद/ब्यूरो/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 03:27 PM IST
विज्ञापन
modi wins gujarat eyes turn to new delhi

तमाम बाधाओं, चुनौतियों से पार पाते हुए गुजरात में नरेंद्र मोदी चुनावी हैट्रिक लगाने में सफल रहे। राज्य में भाजपा ने लगातार पांचवीं और मोदी के नेतृत्व में तीसरी जीत हासिल की। वह 26 दिसंबर को चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पूर्व एक अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद उन्होंने 2002 और 2007 में राज्य की कमान संभाली।  

विज्ञापन


182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 115 सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा के लिए कई मायनों में अभूतपूर्व और अहम मानी जा रही इस जीत के साथ ही मोदी की 2014 के आम चुनावों में पार्टी से पीएम पद की दावेदारी और मजबूत हो गई है। जीत से भाजपा में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


गुजरात में 22 सालों से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने के बाद इस बार भी 61 सीटें ही हासिल कर सकी। बृहस्पतिवार को आए चुनाव परिणामों में शरद पवार की एनसीपी ने दो सीटों पर कब्जा किया, जबकि जदयू को एक सीट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के लिए घातक मानी जा रही केशूभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) भी मोदी के विजयी रथ पर किसी तरह का अंकुश नहीं लगा पाई, उसके खाते में दो सीटें ही आईं। भाजपा और कांग्रेस का प्रदर्शन लगभग 2007 जैसा ही रहा। तब भाजपा को 117 सीटें और कांग्रेस को 59 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस ने इस बार भले ही दो सीटें ज्यादा जीतीं लेकिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और विधायक दल के नेता शक्ति सिंह गोहिल की हार से उसे तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की जीत की स्थिति में दोनों को ही मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि कांग्रेस के शंकर सिंह वाघेला विजयी रहे।
 
वहीं, नरेंद्र मोदी सरकार के पांच मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा। इनमें सरकार के प्रवक्ता जयनारायण व्यास समेत तीन कैबिनेट मंत्री और दो जूनियर मंत्री शामिल हैं। हालांकि मोदी के करीबी अमित शाह विजयी रहे। मोदी ने अपनी तीसरी जीत को छह करोड़ गुजरातियों की विजय बताया। शाम को अपने भाषण में मोदी ने कहा कि यह देश के उन लोगों की जीत है, जो विकास के लिए तड़प रहे हैं।

मोदी ने जनता से आशीर्वाद भी मांगा कि उनसे कोई गलती नहीं हो। भाजपा के इतिहास में मोदी पहले व्यक्ति होंगे, जो लगातार तीसरी बार एक ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार 71.33 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के इस आंकड़े ने चुनाव को और रोचक बना दिया। कई विश्लेषक इसे एंटी इंकम्बेंसी फेक्टर और कई इसे मोदी की लोकप्रियता मान रहे थे।

परिणाम के दिन दोपहर से पहले रुझानों में हो रहे उतार चढ़ाव ने पार्टियों, विश्लेषकों को कई बार चौंकाया, लेकिन दोपहर तक स्थिति साफ नजर आने लगी। दोपहर बाद तक भाजपा और मोदी की जीत को लेकर सभी आश्वस्त हो चुके थे।

एक और खास बात यह रही कि मुस्लिम प्रभाव की 19 में से 12 सीटें भाजपा के खाते में गईं। टिकट वितरण के समय मोदी की ओर से किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया था, इससे यह समाज काफी नाराज था।

सौराष्ट्र
48 सीट
भाजपा 32
कांग्रेस 13
जीपीपी 2
एनसीपी 1

गुजरात के विरोधी अपनी हार को पचा भी नहीं पा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि भाजपा तो हिमाचल में हार गई। लेकिन गुजरात में ही भाजपा की टैली कांग्रेस की गुजरात और हिमाचल की कुल सीटों से ऊपर है।
नरेंद्र मोदी, गुजरात के सीएम

गुजरात परिणाम 2012
भाजपा - 115
कांग्रेस - 61
जीपीपी - 2
अन्य - 4

नहीं चला केशूभाई का करिश्मा
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल की ओर मोदी के विरोध में खड़ी की गई पार्टी जीपीपी से भाजपा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था।

कांग्रेस भी जीपीपी से मोदी को कड़ी टक्कर देने की उम्मीदें लगाए बैठी थी, लेकिन जीपीपी का गुजरात की जनता पर कोई जादू नहीं चला, उसे मात्र दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

जीपीपी ने राज्य में 163 उम्मीदवार उतारे थे। केशूभाई के लिए संतोष की बात यही रही कि वे खुद 42000 से ज्यादा वोटों से भाजपा के उम्मीद को शिकस्त देने में कामयाब रहे।

पीएम, पीएम के लगे नारे
जीत के बाद शाम को मोदी के भाषण के दौरान पीएम-पीएम के नारे गूंजने लगे। इस पर मोदी ने कहा कि यदि आप लोगों की इतनी इच्छा है तो मैं एक दिन के लिए 27 दिसंबर को दिल्ली चला जाऊंगा।

मोदी बनें प्रधानमंत्री
गुजरात में जीत के बाद भाजपा सांसदों राम जेठमलानी और स्मृति ईरानी ने कहा कि अगले आम चुनावों में भाजपा से मोदी को ही पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।


26 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण
गुजरात भाजपा के प्रवक्ता विजय रूपानी ने बताया कि 25 दिसंबर को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। संभवतः वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। 26 को मोदी मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में होने की उम्मीद है।         

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed