फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi win social media fight and get benefit how?

मोदी ने जीती सोशल मीडिया जंग, क्या हुआ फायदा?

Wed, 20 May 2015 08:13 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
modi win social media fight and get benefit how?

भारतीय राजनीतिज्ञों में सोशल मीडिया का जितना सफल प्रयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, उतना शायद किसी अन्य भारतीय राजनेता ने नहीं किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद मोदी ट्विटर पर दूसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं।

विज्ञापन


एक अध्ययन के अनुसार ओबामा के बाद सोशल मीडिया के जरिये तकनीकी रूप से दक्ष नेता के रूप अपनी सार्वजनिक छवि बनाने में मोदी सफल रहे हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ता जॉयजीत पाल ने प्रधानमंत्री मोदी के सोशल वेबसाइट पर पोस्ट की गई सामग्री के गहन शोध किया है। पाल का कहना है कि मोदी ने मुद्दों से अधिक अपनी व्यक्तिगत छवि को बनाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


इसके जरिए मोदी युवाओं के बीच अपनी एक छवि गढ़ने में कामयाब रहे हैं। मोदी के टिवट्र पर 12.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो ओबामा के बाद विश्व में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का अकाउंट उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता

modi win social media fight and get benefit how?

पाल का कहना है कि अपने अभियान के दौरान मोदी का अकाउंट उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता था। शोधार्थी के अनुसार चुनाव के करीब आते ही मोदी ने फिल्म स्टार, क्रिकेटर, धार्मिक जगत की चर्चित हस्तियों को युवाओं को वोटर के रूप में जोड़ने संबंधी ट्वीट किया। पाल का कहना है कि मोदी ने नई तकनीकी अपडेट को भी जल्दी से अपनाया।

उदाहरण के लिए उन्होंने ट्वीटर के वीडियो फीचर का लाभ उठाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के ट्वीट बदल गए। उनके राजनीतिक बयान कम पोस्ट किए और सामान्य संदेश जैसे बधाई, शोक आदि अधिक पोस्ट किए। यह ओबामा के ट्वीट के विपरीत हैं जो एजेंडा आधारित ट्वीट करते हैं। मोदी के बाद कांग्रेस के शशि थरूर ट्विटर पर दूसरे सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं, जिनके 30 लाख फॉलोअर्स हैं। मोदी के फेसबुक पेज पर 28 मिलियन लाइक्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed