{"_id":"e69acad6-6d4a-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"modi-will-visit-mahakumbh-seek-blessing-for-pm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीएम’ का आशीष लेने संगम आएंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘पीएम’ का आशीष लेने संगम आएंगे नरेंद्र मोदी
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में विरोधियों को चारों खाने चित करने वाले मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अब दिल्ली की कुर्सी के लिए मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं। इस राह में रोड़े भी तमाम हैं लेकिन मोदी समर्थकों की मुहिम थमती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से मोदी को पीएम पद का दावेदार घोषित करने के लिए पार्टी में ही कई तरफ से आवाजें उठ रही हैं, अब तैयारी है कि महाकुंभ से भी पुरजोर प्रस्ताव रखा जाए। विहिप के बड़े नेताओं ने नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
चर्चा है कि संगम क्षेत्र में लगने जा रहे विहिप के चिंतन शिविर में पीएम के उम्मीदवार के तौर पर मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा जा सकता है। भाजपा महानगर प्रभारी शशि वार्ष्णेय के मुताबिक संगम में डुबकी लगाने के लिए मोदी का कार्यक्रम तय हो रहा है।
विज्ञापन
‘पीएम’ पद के लिए आशीष लेने नरेंद्र मोदी के खुद संगम नगरी पहुंचने की संभावना है। वह संगम की माटी को माथे से लगाकर ‘पीएम’ के लिए संतों का आशीष लेंगे। कहा जा रहा कि विहिप के चिंतन शिविर में भाजपा के नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह खुद मोदी के नाम का प्रस्ताव कर सकते हैं।
राजनाथ सिंह छह फरवरी को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही लालकृष्ण आडवाणी, वसुंधरा राजे सिंधिया, डॉ मुरली मनोहर जोशी के भी पहुंचने की संभावना है। विहिप नेताओं का कहना है कि मोदी को लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। उनकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के जरिए दबाव बढ़ाने की योजना है।
कोई बड़ा रोड़ा न लगा तो अगले सप्ताह महाकुंभ क्षेत्र में विहिप मार्गदर्शक मंडल की बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के दावेवार के रूप में आगे बढ़ाने का प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी है। उनके कार्यक्रम के लिए पूछताछ चल रही है।
मोदी देश के नायक: नकवी
भाजपा के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने नरेंद्र मोदी को देश का नायक बताया। उन्होंने साफ कहा कि पीएम पद के उम्मीदवार की दौड़ में भाजपा से मोदी का नाम सबसे आगे है और इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया भाजपा के पास बहुत से स्वीकार्य और सामर्थ्य नेता हैं।
नकवी संगम में डुबकी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास स्वीकार्य और सामर्थ्य नेताओं में मोदी भी एक हैं और उनका नाम महत्वपूर्ण है। कुंभ मेले से बदलाव की मुहिम शुरू होगी। साधु-संतों का नाम पार्टी एवं नेताओं को शक्ति देगा।
पीएम पद के लिए वह मोदी का नाम आगे बढ़ाएंगे या नहीं, इस पर बोले की मोदी का नाम पहले से आगे बढ़ा हुआ है तो इसकी जरूरत ही क्या है। वक्त आने पर भाजपा किसी एक का नाम पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर देगी। नकवी ने कहा कि कुंभ में राजनैतिक फैसले नहीं किए जाते।