फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi will tell on exams preperation on his 'Mann Ki Baat'

इस बार परीक्षा पर होगी मोदी के 'मन की बात'

Mon, 09 Feb 2015 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Feb 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Modi will tell on exams preperation on his 'Mann Ki Baat'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि वो फरवरी महीने की 'मन की बात' में छात्रों की परीक्षा तैयारियों पर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "मैं इस महीने के रेडियो प्रोग्राम के मुद्दे के बारे में सोच रहा था, तो मैने सोचा कि क्यों न इस बार उन छात्रों की बात की जाए जो इस वक्त परीक्षाओं की तैयारियों में जी जान से जुटे हैं।"

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "मैं छात्रों और उनके शिक्षकों से आग्रह करता हूं कि वो उन अनुभवों को साझा करें जिससे तैयारी करने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ सके।"
विज्ञापन


मन की बात प्रोग्राम का यह पांचवां एपिसोड होगा। पिछले साल के अक्टूबर महीने में इस प्रोग्राम की शुरूआत हुई थी। इसके पहले एपिसोड में स्वच्छ भारत अभियान पर मोदी ने अपने मन की बात रखी थी। इसके बाद के प्रोग्रामों में वो नशाखोरी और ब्लैक मनी के मुद्दे पर भी अपने मन की बात रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल जनवरी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त रुप से 'मन की बात' में पूरे भारत के सामने अपना पक्ष रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed