फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will stay in varanasi from 5 may

पांच मई से बदलेगा मोदी का ठिकाना, कहां डालेंगे डेरा

Sat, 03 May 2014 05:31 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
modi will stay in varanasi from 5 may

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का आगामी 5 मई से नया ठिकाना अहमदाबाद की जगह वाराणसी होगा।

विज्ञापन


अब तक चुनाव प्रचार के लिए प्रतिदिन अहमदाबाद से उड़ान भरने वाले मोदी अंतिम चरण की 41 सीटों पर अपनी सारी ऊर्जा झोंकने के इरादे से वाराणसी से ही उड़ान भरा करेंगे।

उनकी योजना अंतिम चरण के मतदान से पहले अपनी संसदीय सीट वाराणसी के सभी पांच विधानसभा सीटों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की 18 और उत्तरी बिहार की 6 सीटों को पूरी तरह खंगालना है।
विज्ञापन


खासतौर से मोदी की रणनीति इन सभी सीटों पर अलग-अलग रैलियां करने की है। जरूरत पड़ी, तो मोदी रैलियों के बाद वाराणसी में रोड शो भी कर सकते हैं।

वाराणसी में मोदी करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

modi will stay in varanasi from 5 may

अहमदाबाद से आने जाने में समय की समस्या न खड़ी हो, इसलिए मोदी ने वाराणसी में ही डेरा डालने का निर्णय लिया है। देशव्यापी रैलियों में पूरी तरह व्यस्त रहने के कारण नामांकन के दिन रोड शो के अलावा मोदी वाराणसी को समय नहीं दे पाए हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जहां तक वाराणसी में मोदी के चुनाव प्रचार की बात है तो यहां के कार्यक्रम को फिलहाल अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसके लिए दो तरह के कार्यक्रम तैयार किए हैं।

पहले कार्यक्रम में वाराणसी की विधानसभा की दो ग्रामीण सीटों रोहणिया और सेवापुरी में दो अलग-अलग रैलियां कराने और कैंट, वाराणसी दक्षिण और वाराणसी उत्तर शहरी सीटों के लिए एक रैली आयोजित करने की है।

जबकि दूसरे कार्यक्रम में सभी विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग रैली करने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो मोदी वाराणसी सीट पर इन रैलियों के इतर रोड शो भी कर सकते हैं।

यूपी और बिहार की बची सीटों पर रहेगा जोर

modi will stay in varanasi from 5 may

दरअसल अंतिम चरण की सीटों पर मतदान से पहले मोदी के पास पांच दिन का समय होगा। पार्टी इन पांच दिनों में मोदी की पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार की बाकी बची सभी 24 सीटों पर प्रचार करा लेना चाहती है।

हालांकि अगर इसमें समय की समस्या आड़े आई तो ऐसी सीटों की पहचान की जाएगी, जहां कि एक ही रैली में दो-तीन सीटों पर प्रभाव डाला जा सके।

चूंकि इन सीटों पर भाजपा का पहले भी प्रभाव रहा है, इसलिए मोदी यहां अपनी सारी ऊर्जा लगाने के पक्ष में हैं। वैसे भी पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक संभावना देख रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में करेंगे दो-तीन रैलियां

modi will stay in varanasi from 5 may

8वें चरण का प्रचार खत्म होने के साथ ही मोदी अपना सारा ध्यान अपनी वाराणसी सीट के साथ ही अंतिम चरण की बिहार और उत्तर प्रदेश की 24 सीटों पर केंद्रित करेंगे।

पांच मई से मोदी इसी दिन से वाराणसी में डेरा डाल देंगे। दरअसल उनकी योजना अपनी सीट के साथ-साथ अन्य 23 सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की है।

इस दौरान वह पश्चिम बंगाल में भी दो-तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जहां कि अंतिम चरण में 17 सीटों पर मतदान होना है।

‘मोदी के वाराणसी में डेरा डालने का यह अर्थ नहीं है कि इस सीट पर कोई मुकाबला है। यहां मोदी के अतिरिक्त अन्य 41 उम्मीदवार किसी तरह दूसरे नंबर पर आने की लड़ाई लड़ रहे हैं।’
--करुणेश शर्मा, प्रभारी आईटी सेल, भाजपा

अमेठी में रैली करेंगे मोदी

modi will stay in varanasi from 5 may

नरेंद्र मोदी आगामी पांच मई को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में प्रचार करेंगे। अमेठी सीट पर सात मई को चुनाव होने हैं।

मोदी के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी राहुल के गढ़ में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता टीवी की लोकप्रिय ‘बहू’ के पक्ष में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed