फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will start swach bharat abhiyan today.

न मैं गंदगी करूंगा, न करने दूंगा: मोदी

Thu, 02 Oct 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Oct 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
modi will start swach bharat abhiyan today.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की औपचारिक शुरुआत की। अभियान का लक्ष्य महात्मा गांधी की 150वें जन्म दिवस 2019 तक देश को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है।

विज्ञापन


इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू ने नारा दिया था क्विट इंडिया, क्लीन इंडिया। बापू का क्लीन इंडिया का सपना अभी अधूरा है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री का महात्वाकांक्षी अभियान माना जा रहा है। नरेंद्र मोदी ने आज वाल्मिकी मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इंडिया गेट पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और नीतिन गडकरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के लोगो का लोकार्पण

modi will start swach bharat abhiyan today.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत अभियान के लोगो का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा‌ कि स्वच्छ भारत अभियान का लोगो केवल लोगो नहीं है। गांधीजी अपनी दो आंखों से हमारी ओर देख रहे हैं। वह हमसे पूछ रहे हैं कि हम भारत की सफाई कब करेंगे।


मोदी ने कहा कि इस अभियान को राजनीति से ऊपर रखें।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद कुछ लोग मेरी आलोचना करेंगे। वे कहेंगे आए थे और अपनी फोटो खिंचा कर चले गए। मोदी ने कहा कि बीमारी के कारण हर वर्ष भारत के नागरिक को साढ़े छह हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।

आ‌मिर ने अभियान का समर्थन किया

modi will start swach bharat abhiyan today.

बॉलीवुड अभिनेता आ‌मिर खान ने स्‍वच्छ भारत अभियान का समर्थन किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री का विचार बहुत ही ‌अच्छा है। हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।

आमिर ने कहा कि देश के लिए स्वच्छता का मुद्दा बहुत ही अहम है। आज सभी देश वासियों को स्वच्छता की शपथ लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed