फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will said i am banarsi babu

अब मोदी भी कहेंगे ‘हम हैं बनारसी बाबू’

Sat, 17 May 2014 11:54 AM IST
Updated Sat, 17 May 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
modi will said i am banarsi babu

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपनी ‘डबल जीत’ के बाद अब बनारसी बाबू बनने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


वडोदरा से रिकॉर्ड जीत के बाद भी मोदी वाराणसी सीट ही अपने पास रखेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसके पुख्ता संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि मोदी के गुजरात विकास मॉडल का दूसरा रूप अब समूचे उत्तर प्रदेश और खासतौर पर वाराणसी में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

विकसित होगा वाराणसी

modi will said i am banarsi babu

कयास यह भी लग रहे हैं कि अमूल की तरह अब कई दूसरी कंपनियां भी मोदी के नए ठिकाने वाले राज्य में अपना पांव जमा सकती हैं।

दरअसल पार्टी के अंदर इस तरह की चर्चाएं भी हैं कि बनारस का महत्व देखते हुए मोदी वडोदरा की जगह काशी सीट को अपने पास रख सकते हैं।

सीट के लिहाज से गुजरात के मुकाबले उत्तर प्रदेश की भूमिका केंद्र की सियासत में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी के मद्देनजर मोदी बनारस का रुख कर सकते हैं। तो दूसरी ओर आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए मोदी का ऐसा निर्णय कारगर साबित हो सकता है।

वाराणसी सीट से बढ़ेगा पार्टी का कद

modi will said i am banarsi babu

विधानसभा चुनाव में दबदबा बढ़ाने के लिए बाकायदा तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी के प्रभारी के तौर पर अमित शाह इसके लिए मोर्चा संभाल चुके हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि अब से पहले कई प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बना चुके हैं।

जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहरी वाजपेयी इसके बेहतर उदाहरण हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों के अध्यक्ष राजनाथ सिंह और सोनिया गांधी भी यूपी के महत्व को समझते हुए यहां जमे हुए हैं।

कहा जा रहा है कि अगर मोदी वाराणसी की जगह वडोदरा में ही बने रहेंगे तो पार्टी में उनके कद के लिहाज से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इसलिए उनके वाराणसी सीट को लेकर आगे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed