फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will not accomplish dream of becoming pm, says lalu

नहीं पूरा होने दूंगा मोदी का सपनाः लालू

Sat, 07 Sep 2013 02:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
modi will not accomplish dream of becoming pm, says lalu

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद का दावा है कि वह न तो भाजपा को 2014 में केंद्र की सत्ता में आने देंगे और न ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम बनने का सपना पूरा होने देंगे।

विज्ञापन


लालू ने कहा कि वह राजनीति के बड़े ज्योतिषी हैं और उन्हें सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ खड़े होने या बोलने के लिए किसी ज्योतिषी की सलाह की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


राजद अध्यक्ष ने कहा कि देश जानता है कि उन्होंने सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कभी कोई समझौता नहीं किया। ऐसी शक्तियों को न तो सत्ता में आने में मदद दी और न ही कभी इन शक्तियों के सहारे सत्ता में आने की कोशिश ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वह सांप्रदायिक शक्तियों को कुचलने के लिए लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवा सकते हैं तो किसी ज्योतिषी के कहने पर मोदी जैसे सांप्रदायिक व्यक्ति के खिलाफ चुप्पी कैसे साध सकते हैं।

राजद अध्यक्ष ने मीडिया में आए उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि ज्योतिषियों ने उन्हें मोदी के खिलाफ न बोलने की सलाह दी है।


इस दौरान राजद अध्यक्ष ने यूपीए वन के गठन में खुद की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकत को सत्ता से दूर रखने के लिए ही उन्होंने यूपीए-2 को भी बिना शर्त समर्थन दिया है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 में भी वह भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे। साथ ही वह मोदी की प्रधानमंत्री बनने की हसरत भी पूरी नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed