वाराणसी में मिनी PMO, अमित शाह ने किया उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया। आज से यहां जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।
दरबार हॉल, अतिथि कक्ष समेत सात कमरों वाले इस कार्यालय में कामकाज के लिए मंगलवार को छह कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई।
वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा से भी इस दफ्तर को लैस किया गया है, ताकि पीएम मोदी जब चाहें जनता से सीधा संवाद कर सकें।
रवींद्रपुरी के लेन नंबर-11 में मेन रोड पर स्थित भवन में पीएम के संसदीय क्षेत्र का यह जनसंपर्क कार्यालय होगा।
शिकायतों के लिए फोन नंबर जारी
फिलहाल संघ के पूर्णकालिक प्रचारक शिव शरण पाठक को इस दफ्तर के कामकाज की जिम्मेदारी दी गई है। वो सुबह 10 से रात आठ बजे तक इस दफ्तर में जनता की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।
पीएम के संसदीय कार्यालय में दो फोन नंबर लगाए गए हैं, जिन पर जनता किसी भी समय संपर्क कर सकती है। इस दफ्तर के लैंडलाइन नंबर हैं 0542-2314000 और 0542-2314001।
संसदीय कार्यालय प्रमुख शिव शरण ने बताया कि भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों के स्तर की समस्याओं से संबंधित फाइलें इस कार्यालय के माध्यम से लखनऊ भेजी जाएंगी, जहां रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा उनके निस्तारण के लिए हफ्ते में चार दिन समय देंगे। वो विभागवार समस्याओं को कार्रवाई और क्रियान्वयन के लिए भेजेंगे।
जन संपर्क का काम देख रहे प्रकाश तिवारी ने बताया कि जरूरी होने पर पीएमओ को भी शिकायतें भेजी जाएंगी।