{"_id":"0ecc7d6749c0467981db12dea2e0c2c9","slug":"modi-will-hold-five-rallies-in-jharkhand-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में मोदी-शाह तैयार करेंगे जीत की राह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झारखंड में मोदी-शाह तैयार करेंगे जीत की राह
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 11 Nov 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड में धुआंधार प्रचार कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति तैयार कर चुके हैं। सूचना के मुताबिक मोदी पांच या उससे भी ज्यादा बार झारखंड का दौरा कर सकते हैं। इसके अलावा अमित शाह भी 30 से ज्यादा सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के नेताओं के सहयोग से केंद्रीय नेतृत्व खाका बनाने में जुटा है। मोदी 11 नवंबर से 19 नवंबर तक तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। इसलिए प्रधानमंत्री की सभा झारखंड में 19 नवंबर तक संभव नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण (25 नवंबर) से पहले उन्हें प्रचार करने के लिए सिर्फ चार दिन ही मिल पाएंगे। भाजपा नेतृत्व प्रयास कर रहा है कि चार दिनों की अवधि में झारखंड में मोदी की अधिक से अधिक सभाएं कराई जा सकें। झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी की नौ सभाएं हुईं थी। इस दौरान मोदी ने एक दिन में दो से तीन सभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन