फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi will get LLD honor by BHU

पीएम मोदी को BHU देगा एलएलडी की मानद उपाधि

Fri, 12 Feb 2016 05:08 AM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
Modi will get LLD honor by BHU

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष दीक्षांत समारोह में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉक्टर ऑफ लॉज (एलएलडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन के अनुसार, लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में अप्रतिम अन्वेषणकर्ता, सुधारक और प्रखर नेता के रूप में प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें यह मानद उपाधि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय अपना शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। इसके तहत 22 फरवरी को 98वां शताब्दी वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देंगे दीक्षांत भाषण

Modi will get LLD honor by BHU

प्रधानमंत्री ने दीक्षांत समारोह में दीक्षांत भाषण देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का अनुरोध स्वीकार किया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह में बीएचयू ने उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉज (एलएलडी) की मानद उपाधि से सम्मानित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

विश्वविद्यालय के सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को एलएलडी की मानद उपाधि से सम्मानित करने के प्रस्ताव पर उनकी स्वीकृति के लिए अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed